सातवां पहर/मुंगेली
कोरोना संकट के समय प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं मुंगेली जिले के प्रभारी मंत्री टी एस सिंह देव ने मुंगेली जिला स्तरीय कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बात की, बात की शुरुआत करते हुए उन्होने पहले शहर के बारे में जानकारी ली और यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था, राशन दुकानों के बारे में एवं अन्य प्रदेशों में जो विद्यार्थी फंसे हुए हैं उनके बारे में शहर कांगे्रस अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने उन्हे जानकारी दी इसके अलावा इस संकट के समय लोगों को जो समस्या हो रही है उन्हें तुरंत निदान करने का अस्वासन दिया।
इसके अलावा मंत्री टी एस सिंह देव ने मुंगेली जिला प्रभारी सीमा वर्मा, जिला अध्यक्ष सागर सिंह बैस छाया विधायक राकेश पात्रे छाया विधायक राजेन्द्र शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर, श्रीमती अम्बालिका साहू, श्रीमती जागेस्वरी वर्मा, श्रीमती ललिता सोनी, संजय सोनवानी, रामशरण खांडेकर एवं नेतराम साहू से अलग अलग चर्चा कर विश्वव्यापी के करोना महामारी से बचने के उपाय एवं भविष्य की रणनीति के संबंध में जानकारी ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here