सातवां पहर/सक्ती-मनोज यादव
कहते हैं कि अगर राजनीति के क्षेत्र में कद के अनुसार पद प्राप्त होता है तब उसका परिणाम उस पार्टी के लिए हमेशा सुखद रहता है जिले के कद्दावर भाजपा नेता निर्मल सिन्हा के भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से कुछ ऐसे ही परिणाम की उम्मीद जताई जा रही है ज्ञात हो कि निर्मल सिन्हा प्रदेश भाजपा इकाई एवं अन्य राजनीतिक दलों के लिए भी कोई अपरिचित नाम नहीं है निर्मल सिन्हा ने समय-समय पर अपनी उपस्थिति अपने कार्यशैली से पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं से लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों तक को अवगत कराया है ज्ञात हो कि मालखरौदा विधानसभा उपचुनाव के समय जब पूरा मालखरौदा विधानसभा क्षेत्र कुरुक्षेत्र में तब्दील हो गया था उस समय निर्मल सिन्हा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित जमीनी कार्यकर्ताओं से तालमेल बिठाकर बेहतरीन जीत हासिल की थी उस समय से निर्मल सिन्हा ने कभी मुड़ कर पीछे नहीं देखा हालाकि निर्मल सिन्हा को दोबारा विधायक बनने का सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अपनी कार्यशैली से अपनी धमक प्रशासनिक स्तर एवं राजनीतिक स्तर पर किसी विधायक और मंत्री के बराबर ही बनाए रखा।
यह भी ज्ञात हो कि भाजपा के सुलझे हुए नेता एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय की टीम में निर्मल सिन्हा को प्रदेश उपाध्यक्ष पद प्राप्त हुआ है ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि जांजगीर-चांपा जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा का संगठन निश्चित तौर पर मजबूत होगा और आने वाले विधानसभा चुनाव के समय तक भाजपा की स्थिति छह विधानसभा क्षेत्रों में बदली हुई नजर आएगी निर्मल सिन्हा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर भाजपा के आम कार्यकर्ताओं का कहना है कि सही व्यक्ति को सही पद दिया गया है और निर्मल सिन्हा की कार्यशैली से प्रभावित हजारों भाजपा के कार्यकर्ता भाजपा की मजबूती के लिए जिला जांजगीर चांपा के सभी छः विधानसभा क्षेत्र में अपना सब कुछ लगा देंगे।

प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत करने होगी प्रयास

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के द्वारा अपनी नई टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में निर्मल सिन्हा को स्थान देने के बाद से जहां जांजगीर चांपा जिले में उत्साह का माहौल है वहीं निर्मल सिन्हा के समर्थकों का मानना है कि वह पहले से ही प्रदेश स्तर पर संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर कार्य करते रहे हैं जिसके कारण उन्हें पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत करने सफलता प्राप्त होगी ज्ञात हो कि इससे पहले भी निर्मल सिन्हा प्रदेश के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ संगठन के जनप्रतिनिधियों के साथ पूरे प्रदेश का दौरा कई अवसरों पर किया है और हमेशा भाजपा संगठन की मजबूती के लिए वह कार्य करते रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here